ख़बर का असर

Home » पंजाब » पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: BSF जवान समेत तीन की मौत, पांच घायल

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: BSF जवान समेत तीन की मौत, पांच घायल

Punjab News

Punjab News: पंजाब के बरनाला जिले में बरनालामोगा हाईवे पर मल्लियां टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में बीएसएफ जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार लड़की का शगुन करने के लिए सिरसा जा रहा था।

टोल प्लाजा पर हुआ भीषण हादसा

यह हादसा पुलिस चौकी पाखो कैंचियां के अंतर्गत गांव मल्लियां के पास स्थित टोल प्लाजा पर हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक संतुलन खो बैठी और टोल प्लाजा की लाइन दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

Punjab News: मृतकों में BSF जवान शामिल

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनील मसीह (31), अर्शदीप मसीह (21) और अनु (18) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतकों में एक युवक बीएसएफ का जवान था, जबकि 18 वर्षीय लड़की शगुन से जुड़ी रस्म के लिए परिवार के साथ जा रही थी।

पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में लड़की समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शगुन वाली लड़की का पैर टूट गया है और अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Punjab News: तरनतारन से सिरसा जा रहा था परिवार

पीड़ित परिवार तरनतारन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार सिरसा में लड़की का शगुन करने जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें…Bihar News: बेतिया: डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल