Rahul Gandhi Parliament: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा का मुद्दा नहीं है बल्कि देशवासियों के स्वास्थ्य का गंभीर विषय है। राहुल गांधी ने सदन में मांग की कि प्रदूषण पर विशेष चर्चा हो।
बच्चों और बुजुर्गों को खतरा,समाधान की अपील
राहुल गांधी ने कहा, “हमारे बड़े शहर जहरीली हवा की चादर में हैं। लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं, बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और लोगों में कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार शहरों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक ठोस प्लान बनाए। विपक्ष को भी इसमें सहयोग करने में खुशी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि अगले 5-10 साल में प्रभावी और सिस्टमैटिक उपाय लागू किए जाएं।
Rahul Gandhi Parliament: मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी का संदेश
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर है। उन्होंने जोर दिया कि सभी पार्टियां इस विषय पर एकमत होकर काम कर सकती हैं और विशेषज्ञों की राय लेकर ठोस समाधान निकाला जा सकता है।
प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि हर साल इसका (प्रदूषण) स्तर बढ़ता जा रहा है। बाकी सारे विषय पर चर्चा होती है तो इस पर भी चर्चा होनी चाहिए और इसमें से कुछ ठोस समाधान निकलना भी चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदूषण पर चर्चा की आवश्यकता पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर हर साल बढ़ रहा है और इसे लेकर सरकार को प्रभावी एक्शन प्लान बनाना चाहिए।
ये भी पढ़े… अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे







