RAHUL GANDHI PROTEST: सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी नेताओं को बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया था।
अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था विपक्षी नेताओं को
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम, प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाना और अन्य सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र ले जाया गया था। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

RAHUL GANDHI PROTEST: प्रियंका बोलीं- छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत
रिहाई के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे को संसद में दोबारा उठाया जाएगा। प्रियंका ने कहा, “मेरे भाई बहुत मजबूत हैं, वह सब बर्दाश्त कर लेंगे। छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत था। ये बच्चे और युवा हमारे देश का भविष्य हैं।”
सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष शिक्षा और छात्रों के मुद्दे पर चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार इससे बच रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज दबाना और उन पर कार्रवाई करना उचित नहीं है।
RAHUL GANDHI PROTEST: राहुल गांधी का सरकार पर हमला
रिहाई के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो, छात्रों के इंसाफ की यह लड़ाई अब न रुकेगी, न झुकेगी।” कांग्रेस ने कहा कि वह शिक्षा, छात्रों और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह उठाती रहेगी।
ये भी पढ़े…. सिक्किम टनल हादसा: अब तक 20 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी








