ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » राहुल के आरोप भ्रामक , वैश्विक संकट में भी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: NDA का पलटवार

राहुल के आरोप भ्रामक , वैश्विक संकट में भी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: NDA का पलटवार

Rahul statement misleading: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। एनडीए के कई सांसदों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों को भ्रामक बताते हुए कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

वैश्विक संकट को नजरअंदाज कर रहे राहुल: मनन मिश्रा

भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि यह केवल भारत का नहीं बल्कि वैश्विक स्तर का संकट है। उनके मुताबिक राहुल गांधी बिना संदर्भ के बयान देकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि सरकार संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

 Rahul statement misleading: ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार की लगातार नजर

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि केंद्र सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घरेलू उपभोग के साथ-साथ सीएनजी और एलपीजी की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

विपक्ष पर लगाया राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि मध्य पूर्व जैसी समस्याएं भारत में भी पैदा हों। उन्होंने कहा कि सरकार हर निर्णय राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर ले रही है। वहीं भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा कि वैश्विक युद्ध के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन संसद में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा कर समय बर्बाद किया।

 Rahul statement misleading: गैस आपूर्ति के लिए कई विकल्प मौजूद

शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने कहा कि पश्चिम एशिया में इजरायल और  ईरान के बीच तनाव गंभीर विषय है, जिसका असर प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति पर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारत के पास गैस आयात के कई विकल्प मौजूद हैं और केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आम उपभोक्ताओं और रेस्टोरेंट तक एलपीजी की सप्लाई प्रभावित न हो।

घबराने की जरूरत नहीं: जेडीयू

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को देखते हुए सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फिलहाल देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़े… मध्य पूर्व तनाव के बीच सरकार अलर्ट, रसोई गैस-PNG की सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल