ख़बर का असर

Home » राजस्थान » राजस्थान विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए ठहर गई ! 184 घंटे चली कार्यवाही; 24 बैठकें हुईं

राजस्थान विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए ठहर गई ! 184 घंटे चली कार्यवाही; 24 बैठकें हुईं

Rajasthan assembly postponed: राजस्थान विधानसभा के 16वें सत्र का पांचवां सत्र मंगलवार शाम 6:06 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार सुबह की। सत्र की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान विधानसभा की कुल 24 बैठकें हुईं, जिनमें लगभग 184 घंटे तक चर्चा और विधायी कार्य संपन्न हुआ।

राज्यपाल के अभिभाषण पर लंबी बहस

अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बहस में भाजपा सदस्यों ने 13 घंटे 14 मिनट, जबकि कांग्रेस सदस्यों ने 10 घंटे 52 मिनट तक अपने विचार रखे। वहीं अन्य दलों के विधायकों ने 1 घंटे 37 मिनट तक चर्चा में भाग लिया।

Rajasthan assembly postponed: बजट पर भी हुई व्यापक चर्चा

सत्र में वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों पर भी सामान्य चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा विधायकों ने 9 घंटे 42 मिनट, कांग्रेस सदस्यों ने 8 घंटे 19 मिनट और अन्य दलों ने 1 घंटे 21 मिनट तक चर्चा में हिस्सा लिया। अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भाजपा सदस्यों ने 36 घंटे 56 मिनट, कांग्रेस ने 21 घंटे 26 मिनट और अन्य दलों ने 4 घंटे 25 मिनट तक अपनी बात रखी।

हजारों प्रश्न आए सदन में

देवनानी ने बताया कि सत्र के दौरान कुल 8,919 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 4,311 तारांकित, 4,603 अतारांकित और 5 अल्प सूचना प्रश्न शामिल थे। तारांकित प्रश्नों में से 440 प्रश्न सूचीबद्ध किए गए और 232 प्रश्नों के उत्तर सदन में मौखिक रूप से दिए गए।

Rajasthan assembly postponed: विधेयक और प्रस्ताव भी हुए पारित

सत्र के दौरान सदन में कुल 10 विधेयक पेश किए गए और पारित किए गए। इसके अलावा 171 संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 17 अस्वीकार्य घोषित किए गए और 154 को स्वीकार किया गया। विधानसभा में 850 ध्यानाकर्षण नोटिस प्राप्त हुए, जिनमें से 33 को एजेंडा में शामिल किया गया। वहीं नियम 295 के तहत 339 विशेष उल्लेख नोटिस आए, जिनमें से 309 को सदन में पढ़ा गया या पढ़ा हुआ माना गया।

समितियों की 37 रिपोर्ट पेश

अध्यक्ष के अनुसार सत्र के दौरान विभिन्न समितियों की 37 रिपोर्ट भी सदन में पेश की गईं। इसके अलावा विधानसभा को 226 याचिकाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 52 को सदन में प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़े… अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, खोल दिया सारे प्रोपेगेंडा !

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल