Rajasthan news: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने गेहूं के खेत में छिपी अवैध अफीम की खेती का सनसनीखेज मामला सामने लाया है। गंगापुर थाना क्षेत्र के डेलाना गांव में यह कार्रवाई रविवार को भीलवाड़ा सदर डीवाईएसपी प्रोबेशनर आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
8500 अफीम के पौधे जब्त, कुल वजन 125 किलो 96 ग्राम
पुलिस ने गेहूं के खेत की बारीकी से तलाशी लेने पर एक अलग क्यारी में अफीम के 8500 पौधे पाए। इन पौधों का कुल वजन 125 किलो 96 ग्राम था। पुलिस ने इन्हें तेरह प्लास्टिक के कट्टों में भरकर जब्त किया। अफीम के सभी पौधों पर डोडे भी लग चुके थे, जो बताता है कि यह फसल पूरी तरह से विकसित हो चुकी थी।
Rajasthan news: मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले की जानकारी डीवाईएसपी माधव उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारायण लाल के खेत में गेहूं की फसल के बीच अवैध अफीम की खेती हो रही है।
Rajasthan news: विशेष टीम ने खेत की तलाशी ली
सूचना मिलने के बाद भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने डेलाना गांव के नारायण लाल जाट के खेत पर जाकर गेहूं की फसल के बीच अफीम की अलग क्यारी का पता लगाया। क्यारी का आकार 7 फीट चौड़ी और 150 फीट लंबी था।
किसान मौके से फरार, तलाश जारी
Rajasthan news: पुलिस ने नारायण लाल जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अफीम की खेती की भनक लगते ही किसान मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे पकड़ने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में आरएसपी की महिला उम्मीदवारों ने हासिल की ऐतिहासिक जीत







