Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय का बयान जारी: इस्तीफे के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी

राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय का बयान जारी: इस्तीफे के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी

राम मंदिर मामले पर चंपत राय का बयान
राम मंदिर मामले पर चंपत राय का बयान

Ram Mandir Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे से जुड़ी चोरी की खबरों के चलते ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद पहली बार उनका एक बयान सामने आया है, जो उन्होंने एक्स के जरिए दिया है।चंपत राय ने अपने एक्स हैंडल पर एक पत्र की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर उन्होंने तुलसीदास की रामचरितमानस के अयोध्या कांड की एक चौपाई लिखी है- धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी।

इसका मतलब है- धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी (या जीवनसाथी) इन चारों की सच्ची परीक्षा केवल संकट के समय ही होती है।चंपत राय ने इस पत्र में लिखा है कि “एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद वो सभी सवालों के जवाब देंगे।”उनका बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले सोमवार को ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी और उनके इस्तीफे को स्वीकार किया गया था।

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी। इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किया गया था।

Ram Mandir Theft: कौन हैं कृष्ण मोहन?

73 वर्षीय कृष्ण मोहन भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी थे।द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्ण मोहन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आरएसएस के क्षेत्र संघचालक रहे हैं।बीते साल सितंबर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य कामेश्वर चौपाल की मौत के बाद उन्हें सदस्य नियुक्त किया गया था।

Written by- Anushka

ये भी पढ़ें…सीएम योगी आज वाराणसी-चित्रकूट दौरे पर, 951 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात