ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » एमडी ड्रग फैक्ट्री से पुलिस आईडी और फर्जी आर्मी कार्ड! रतलाम में ड्रग माफिया का खौफनाक नेटवर्क बेनकाब

एमडी ड्रग फैक्ट्री से पुलिस आईडी और फर्जी आर्मी कार्ड! रतलाम में ड्रग माफिया का खौफनाक नेटवर्क बेनकाब

Ratlam Drug Factory: रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। जिस कमरे में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी, वहां से दो साल पहले सस्पेंड किए गए सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान के नाम का पुलिस आईडी कार्ड बरामद हुआ। इसके साथ ही दिलावर खान के बेटे मोहम्मद अजहर के नाम से इंडियन आर्मी की जम्मू-कश्मीर राइफल का आईडी कार्ड भी मिला, जिसे पुलिस प्रथम दृष्टया फर्जी मान रही है।

सस्पेंड SI और फर्जी लांस नायक की भूमिका जांच के घेरे में

रऊफ खान को जनवरी 2024 में अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायतों के बाद सस्पेंड किया गया था। अब उनके नाम का पुलिस आईडी कार्ड ड्रग फैक्ट्री से मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, अजहर ने खुद को लांस नायक बताते हुए फर्जी आर्मी आईडी बनवाई थी। पुलिस ने आर्मी के नाम के दुरुपयोग को लेकर संबंधित विभागों को सूचना भेज दी है।

Ratlam Drug Factory: करोड़ों की एमडी, हथियार और जमीनों के दस्तावेज बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत 10 करोड़ से अधिक), एमडी बनाने का केमिकल व उपकरण (लगभग 3 करोड़), स्कॉर्पियो और XUV-700 से ड्रग, दो अवैध 12 बोर बंदूकें, 91 कारतूस, मोर-तीतर और चंदन की लकड़ी बरामद की। घर से 200 से 300 जमीनों की रजिस्ट्रियां भी मिली हैं, जिससे बड़े जमीन माफिया नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

16 आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी पूरे नेटवर्क की जांच

सरगना दिलावर खान, उसका बेटा अजहर और दामाद याकूब खान समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 11 आरोपियों को पुलिस रिमांड और 5 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी अमित कुमार ने पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए SIT का गठन किया है। एसपी ने साफ कहा कि पुलिस आईडी, फर्जी आर्मी कार्ड और ड्रग नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका की गहन जांच होगी।

Ratlam Drug Factory
                                               Ratlam Drug Factory

ये भी पढ़े… मध्य प्रदेश को गडकरी की बड़ी सौगात: 4400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल