ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनें शुरू, रोजाना 71,000 थालियां परोसी जाएंगी

दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनें शुरू, रोजाना 71,000 थालियां परोसी जाएंगी

Rekha Gupta

Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने गुरुवार को राजधानी में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से अब प्रतिदिन परोसी जाने वाली थालियों की संख्या 71,000 तक पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल हर मेहनती व्यक्ति के लिए सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करेगी। उद्घाटन के समय दिल्ली के उपराज्यपाल Vinay Kumar Saxena भी मौजूद थे।

पिछली सरकार पर तंज और तेजी से कार्यान्वयन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल फाइलों में अटल कैंटीनों की योजना अटकी रखी थी, जबकि भाजपा सरकार ने मात्र एक वर्ष में 71 कैंटीनें खोल दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्षमता और तेज़ी का उदाहरण है, जो दिल्लीवासियों के लिए सीधे लाभकारी है।

Rekha Gupta: पौष्टिक और सस्ता भोजन

उन्होंने बताया कि ये अटल कैंटीनें पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की सोच और प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में खोली जा रही हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भी भूखा न सोए और सभी को मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन मिले। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में भी भोजन किया।

विकास परियोजनाओं और समान सुविधाएं

अटल कैंटीनों के उद्घाटन के ठीक बाद मुख्यमंत्री ने ट्रांस-यमुना क्षेत्रों में 236 सड़कों का जीर्णोद्धार, नालियों का पुनर्निर्माण और जलभराव की समस्याओं के स्थायी समाधान की परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह केवल निर्माण नहीं बल्कि यमुना पार के नागरिकों को समान अधिकार, बेहतर सुविधाएं और सम्मान देने की प्रतिबद्धता है।

ये भी पढ़ें…बुलंदशहर में SSP के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे पुलिसकर्मी, लटकी कार्रवाई की तलवार? जानें क्या है मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल