ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » बेंगलुरु ग्रामीण में भीषण हादसा: कार-बाइक-कैंटर टक्कर, 7 की मौत

बेंगलुरु ग्रामीण में भीषण हादसा: कार-बाइक-कैंटर टक्कर, 7 की मौत

ROAD ACCIDENT: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिला में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा होसकोटे तालुक के एम. सत्यवारा गांव के पास होसकोटे–डाबास्पेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कोलार से देवनहल्ली की ओर जा रही एक एक्सयूवी कार ने पहले आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सामने से आ रहे कैंटर ट्रक से जा टकराई। इस सिलसिलेवार टक्कर में कार सवार छह लोगों और बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

ROAD ACCIDENT: टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भयानक था कि एक्सयूवी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कैंटर ट्रक और बाइक डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर गिर गए, जबकि क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जाकर रुकी।

मृतकों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजीपी (सेंट्रल) लाभू राम ने बताया कि सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। छह मृतकों की पहचान कर ली गई है, जो बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

ROAD ACCIDENT: नशे में ड्राइविंग की भी जांच

पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वाहन चालक नशे की हालत में था। फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। सुलिबेले थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क डिजाइन पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने राजमार्ग के इस हिस्से की डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सदप्पनहल्ली से कमालीपुरा पुल तक सड़क का निर्माण वैज्ञानिक तरीके से नहीं किया गया, जिससे यहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़े… भारत में एप्पल का बड़ा दांव: 26 फरवरी को खुलेगा छठा स्टोर, मुंबई बनेगी टेक हब

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल