Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल 2026: गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस, जानें पिच और मौसम का हाल

आईपीएल 2026: गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस, जानें पिच और मौसम का हाल

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला

RR vs MI: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और बल्लेबाज चौके-छक्कों की जमकर बरसात करते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर लगभग 153 रन रहता है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस आगे

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है, हालांकि मैदान के आसपास बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

RR vs MI: पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया था। उस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए थे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया था। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला

तुषार देशपांडे और बिश्नोई ने गेंदबाजी में किया कमाल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। नई गेंद से जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वहीं स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

RR vs MI: मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में मिली हार

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 162 रन ही बना सकी थी। रोहित शर्मा ने 35 रन और सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे पाए।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने किफायती गेंदबाजी की थी। हालांकि शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश काफी महंगे साबित हुए, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा।

यह भी पढ़े : LPG नियमों में बड़ी राहत: बिना एड्रेस प्रूफ अब मिल सकेगा 5Kg सिलेंडर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments