ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » क्रीमिया में रूसी Su-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

क्रीमिया में रूसी Su-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

क्रीमिया में शुक्रवार को रूसी एयरफोर्स का एक Su-30 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुआ। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही क्रीमिया में एक और बड़ा विमान हादसा हुआ था।

Russia jet crash: क्रीमिया में शुक्रवार को रूसी एयरफोर्स का एक Su-30 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुआ। हालांकि राहत की बात ये रही कि विमान में सवार दोनों पायलट समय रहते ईजेक्ट कर गए और उनकी जान बच गई।

पायलट सुरक्षित, तुरंत हुआ रेस्क्यू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में कोई हथियार या गोला-बारूद मौजूद नहीं था। क्रैश के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने साफ किया है कि पायलटों की हालत बिल्कुल ठीक है और उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं है।

Russia jet crash: शक्तिशाली फाइटर जेट माना जाता है Su-30

Su-30 को दुनिया के सबसे ताकतवर मल्टीरोल फाइटर जेट्स में गिना जाता है। ऐसे में इस तरह का हादसा कई सवाल खड़े करता है, लेकिन फिलहाल रूसी रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

पहले भी हो चुका है बड़ा विमान हादसा

Russia jet crash: गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही क्रीमिया में एक और बड़ा विमान हादसा हुआ था। 31 मार्च को एक An-26 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 29 लोगों की जान चली गई थी। शुरुआती जांच में इस हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई थी।

 

ये भी पढ़े: म्यांमार में सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, विवादों के बीच चुनाव में बड़ी जीत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल