Home » मध्य प्रदेश » Sagar mosque: मस्जिद की खोदाई में निकला श्रीराम–सीता का विग्रह? सागर में मचा हड़कंप

Sagar mosque: मस्जिद की खोदाई में निकला श्रीराम–सीता का विग्रह? सागर में मचा हड़कंप

SAGAR MOSQUE
Spread the love

Sagar mosque: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण के दौरान नींव खोदने पर भगवान श्रीराम व मां सीता का विग्रह निकला है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने वहीं पर एक चबूतरा बनाकर विग्रह स्थापित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने रोका निर्माण, मूर्ति कब्जे में ली

मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पुलिस भगवान का विग्रह अपने साथ ले गई। एसडीएम शाहगढ़, नवीन सिंह ठाकुर का कहना है कि पापेट गांव में बनी मस्जिद परिसर में दुकान के पीछे कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हो रही खोदाई में दो प्रतिमाएं मिली हैं।

Sagar mosque: मूर्तियां चंदेल कालीन होने की आशंका

ये खंडित मूर्तियां चंदेल कालीन प्रतीत हो रही हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा जांच की जाएगी।

Ram–Sita Idol Unearthed in Mosque Excavation
Ram–Sita Idol Unearthed in Mosque Excavation

जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बंडा के पापेट गांव में 10-12 मुस्लिम परिवारों का एक मोहल्ला है। यहां इबादत के लिए एक छोटी सी मस्जिद काफी समय पहले बनी थी।

Sagar mosque: खोदाई में मिली श्रीराम की प्रतिमा?

मस्जिद परिसर में ही कुछ दुकानों के निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है। गुरुवार को वहां खोदाई के दौरान एक प्रतिमा मिली है जो भगवान श्रीराम की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां मिले पत्थर पर भगवान श्रीराम व मां सीता की आकृति उकेरी गई है। यह विग्रह है।

कुछ लोग इसे मंदिर के पिलर का हिस्सा मान रहे

वहीं कुछ लोगों ने इसे किसी मंदिर के पिलर का हिस्सा होने का अनुमान लगाया है। मस्जिद कमेटी के लोगों का कहना है कि जहां निर्माण हो रहा था वह मस्जिद की जमीन है। प्रतिमा मिलने के बाद उन लोगों ने खुद का काम बंद कर दिया है। दोनों पक्षों ने उस भूमि और वहां मिली मूर्ति की जांच की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें:  Mp News: एमपी के उमरेटी गांव में पुलिस का बड़ा छापा, एक ही गांव में कई हथियार फैक्ट्रियां मिलीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments