Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर के खनन जोन में नियमों की अनदेखी, ओवरलोड वाहनों की खुलेआम आवाजाही, CM योगी के आदेशों पर उठे सवाल?

सहारनपुर के खनन जोन में नियमों की अनदेखी, ओवरलोड वाहनों की खुलेआम आवाजाही, CM योगी के आदेशों पर उठे सवाल?

Saharanpur News
Spread the love

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद की तहसील बेहट क्षेत्र के खनन जोन अंतर्गत गांव बरथा कोरसी में एक बार फिर अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है। सरकारी पट्टे स्टार माइस क्षेत्र से कथित तौर पर ओवरलोड डब्ल्यूआर (WR) वाहनों की खुलेआम आवाजाही देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर भारी भरकम वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

आदेशों की खुलेआम अनदेखी

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्थानीय ग्रामीण फिल्मी डायलॉग्स के साथ कथित अव्यवस्थाओं को उजागर करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Saharanpur News: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। सीएम योगी कई मंचों से स्पष्ट कर चुके हैं कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बावजूद इसके, बेहट क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें और वीडियो सरकार के सख्त निर्देशों के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही हैं।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो ओवरलोड वाहनों से होने वाले हादसों और पर्यावरणीय नुकसान की आशंका बढ़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मुख्यमंत्री के निर्देशों का सही मायनों में पालन सुनिश्चित हो सके।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या सीएम योगी के सख्त संदेश के अनुरूप जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

Report By: दीपक तिवारी

ये भी पढ़े… वर्दी की मर्यादा तार-तार: सीतापुर में पुलिसकर्मी का गांजा-शराब पीते वीडियो आया सामने

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments