ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बैंक से लोन न मिलने के बावजूद किश्त भरने का दबाव, 5 लाख का घोटाला उजागर

बैंक से लोन न मिलने के बावजूद किश्त भरने का दबाव, 5 लाख का घोटाला उजागर

Saharanpur news

Saharanpur News: सहारनपुर के खेड़ा मुगल गांव से एक गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां स्थानीय युवक आदेश ने पंजाब नेशनल बैंक की खेड़ा मुगल शाखा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपना रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से 5 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन के लिए आवेदन करने के बाद बैंक के कर्मचारियों और दलालों ने मिलीभगत कर रकम उनके खाते में डालने के बजाय आपस में बांट ली। पीड़ित का दावा है कि लोन की पूरी राशि उसे कभी नहीं मिली। इसके बावजूद बैंक की ओर से लगातार फोन कॉल आ रहे हैं और लोन किस्त जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

बैंक दलालों की मिलीभगत

आदेश ने यह भी आरोप लगाया कि लोन प्रक्रिया के दौरान उनसे 57,000 रुपये भी जमा कराए गए थे, जो उन्होंने उधार लेकर अपने खाते में डाले थे। लेकिन यह रकम भी खाते से निकाल ली गई। पीड़ित का कहना है कि सरकारी लोन योजनाओं के जरिए युवा स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बैंक और दलालों की मिलीभगत से हमारी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

Saharanpur News: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

न्याय की गुहार लगाते हुए आदेश ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने 5 लाख रुपये की रकम लौटाने की मांग की है। वहीं इस मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी लोन योजनाओं का लाभ वास्तव में युवाओं तक पहुंच पा रहा है या सिस्टम में बैठे कुछ कर्मचारी इसे भ्रष्ट तरीके से हड़प रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस और बैंक प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Report By: दीपक तिवारी

ये भी पढ़े… मर्यादा शर्मसार: नमो भारत ट्रेन में प्रेमी युगल की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल