ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में अनोखा विवाह समारोह ‘एक ही पंडाल में गूंजे मंत्र और निकाह की दुआएं’

सहारनपुर में अनोखा विवाह समारोह ‘एक ही पंडाल में गूंजे मंत्र और निकाह की दुआएं’

Saharanpur News

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार का दिन सामाजिक सद्भाव और इंसानियत की मिसाल बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहां ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। एक ही मंच पर 284 जोड़ों ने विवाह और निकाह दोनों की रस्में पूरी कीं कहीं वैदिक मंत्रों की गूंज थी तो कहीं कलमा-ए-निकाह की पाक आवाज़। जिले के आयोजित इस भव्य समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की शादियां एक साथ सम्पन्न हुईं। पंडितों ने हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार सात फेरे करवाए वहीं मौलवियों ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया। दोनों धर्मगुरुओं ने एक स्वर में कहा यह नज़ारा बताता है कि इंसानियत किसी धर्म की मोहताज नहीं। यह आयोजन समाज में भाईचारे की नई इबारत लिख रहा है।

बैंड-बाजों की धुन के साथ फूलों से सजे पंडाल

कार्यक्रम स्थल पूरी तरह उत्सव जैसा सजा हुआ था। बैंड-बाजों की धुन फूलों से सजे पंडाल और मेहमानों की भीड़ ने माहौल को खुशियों से भर दिया। नवविवाहित जोड़ों के चेहरों पर संतोष और उमंग साफ झलक रही थी। कई जोड़ों ने कहा कि उनके लिए यह दिन जीवन भर की याद बन गया क्योंकि यहां हर धर्म का सम्मान और हर इंसान की खुशी एक साथ दिखाई दी। योजना के तहत सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार, वस्त्र, बर्तन घरेलू सामान और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही बारातियों और मेहमानों के लिए स्वादिष्ट भोजन व नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। आयोजन की पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सामाजिक कल्याण विभाग ने संभाली।

Saharanpur News: स्थानीय लोगों ने की तारीफ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीजेपी विधायक मुकेश चौधरी ने कहा योगी सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित है। पहले जहां निर्धन परिवारों को कम सहायता मिलती थी अब एक बेटी के विवाह पर लगभग एक लाख रुपये की मदद दी जा रही है।उन्होंने इसे सबका साथ सबका विकास की सच्ची मिसाल बताया। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। पंडितों और मौलवियों दोनों ने कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी विश्वास बढ़ता है बल्कि यह संदेश भी जाता है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और एकता में है। सहारनपुर का यह सामूहिक विवाह समारोह इस बात की जीती जागती तस्वीर था कि जब धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की भावना काम करे तो समाज सच में उत्सव बन जाता है।

ये भी पढ़े… हापुड़ के मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, योग साधना आश्रम में हुआ शुद्धि यज्ञ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल