Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » ‘EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक’ मामले में CM योगी का बयान आया सामने, अब यूपी पुलिस तोड़ेगी आरोपियों की कमर!

‘EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक’ मामले में CM योगी का बयान आया सामने, अब यूपी पुलिस तोड़ेगी आरोपियों की कमर!

सलीम वास्तविक योगी
Spread the love

Salim Wastik: गाजियाबाद में प्रसिद्ध यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर बीते दिन शुक्रवार को उनके ऑफिस में दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, नकाबपोश हमलावर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना गंभीर था कि उन्होंने गला रेतने की कोशिश भी की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैरों में 14 गंभीर जख्म हैं।

योगी बोले- ‘बख्शा नहीं जाएगा’

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सलीम के बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य में आतंक की कोई जगह नहीं है। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी अस्पताल पहुंचे और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल आने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

Salim Wastik: तीन हफ्ते पहले शेयर किया था वीडियो

सलीम यूट्यूब पर ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से वीडियो बनाते हैं और इस्लाम व मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि उनका फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया गया, जिसमें 3.5 लाख फॉलोवर थे। उन्होंने कहा, “गुंडागर्दी से मुझे चुप नहीं कराया जा सकता। इससे तुम्हारा मज़हब सही नहीं हो जाएगा। तुम कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP की सरकार है, हिंदू ताकत में है।”

कौन हैं सलीम वास्तिक?

गाजियाबाद के लोनी निवासी सलीम वास्तिक ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां उनके 28 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक धार्मिक शिक्षा स्थानीय मदरसे और आजाद स्कूल से हासिल की थी, लेकिन बाद में खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ घोषित करते हुए धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलना शुरू किया। सलीम अपने वीडियो में इस्लाम, मदरसा शिक्षा, हलाला और मुस्लिम समाज की आर्थिक-सामाजिक स्थिति जैसे विषयों पर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं। वे टीवी डिबेट्स में भी हिस्सा लेते थे और बेबाक राय रखने के कारण अक्सर विवादों में रहे।

ये भी पढ़े… मोहम्मद दीपक के संघर्ष को सही ठहराने वाले क्या सलीम वास्तिक की आवाज बनेंगे?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments