Home » उत्तर प्रदेश » कट्टरपंथियों के निशाने पर क्यों आए ‘EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक?’ हुआ बड़ा खुलासा!

कट्टरपंथियों के निशाने पर क्यों आए ‘EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक?’ हुआ बड़ा खुलासा!

Salim Wastik
Spread the love

Salim Wastik: बीते दिन शुक्रवार की सुबह लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ही कार्यालय में घात लगाकर हमला कर दिया गया। दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने चेहरे ढक रखे थे और हाथों में धारदार हथियार लिए हुए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने आते ही सलीम के गले और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सलीम को तुरंत दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों की मानें तो सलीम के गले का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है, लेकिन पेट में गहरे जख्म होने के कारण एक और बड़ी सर्जरी की तैयारी की गई है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Salim Wastik: कौन हैं सलीम वास्तिक?

गाजियाबाद के लोनी निवासी सलीम वास्तिक ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां उनके 28 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक धार्मिक शिक्षा स्थानीय मदरसे और आजाद स्कूल से हासिल की थी, लेकिन बाद में खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ घोषित करते हुए धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलना शुरू किया। सलीम अपने वीडियो में इस्लाम, मदरसा शिक्षा, हलाला और मुस्लिम समाज की आर्थिक-सामाजिक स्थिति जैसे विषयों पर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं। वे टीवी डिबेट्स में भी हिस्सा लेते थे और बेबाक राय रखने के कारण अक्सर विवादों में रहे।

Salim Vastik: कौन हैं 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक? क्यों कट्टरपंथियों के  निशाने पर आए गाजियाबाद के यूट्यूबर, अब अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

हमले के पीछे वैचारिक रंजिश?

प्रारंभिक पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सलीम को पहले भी कथित तौर पर धमकियां मिल चुकी थीं। कुछ लोगों का मानना है कि धार्मिक मुद्दों पर उनकी मुखर टिप्पणियां हमले की वजह बन सकती हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी ठोस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Salim Wastik: पांच नामजद, साजिश की आशंका

सलीम के बेटे उस्मान की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें एक स्थानीय बिल्डर और एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति का नाम भी शामिल है। प्राथमिकी में भाटी बिल्डर, अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू को नामजद किया गया है। परिवार का आरोप है कि यह हमला सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हमलावरों को किसी ने सुपारी दी थी।

वहीं इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। चाहे वह वैचारिक रंजिश हो या कोई व्यक्तिगत विवाद। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… इस्लाम की पोल खोलने वाले ‘सलीम वास्तिक’ को जुमे के दिन चाकुओं से गोदा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments