ख़बर का असर

Home » बिहार » डेहरी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर आगजनी कर विधायक मुर्दाबाद के लगाए नारे

डेहरी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर आगजनी कर विधायक मुर्दाबाद के लगाए नारे

डेहरी-में-बुलडोजर-एक्शन

Sasaram News: बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चल रहे एक्शन को लेकर अब लोगों का गुस्सा भी खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार को डेहरी ऑन सोन के केनाल रोड में बुलडोजर एक्शन के बाद अतिक्रमणकारियों ने बीच सड़क पर आगजनी कर अपना विरोध जताया।

आगजनी व सड़क जाम कर जताया विरोध

बुलडोजर एक्शन के खिलाफ काफी संख्या में बेघर हुए महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने सड़क जाम कर आगजनी की। सभी प्रदर्शनकारी स्थानीय विधायक सोनू सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और उन्होंने इस दौरान करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क को बाधित रखा। विरोध प्रदर्शन के कारण डेहरी ऑन सोन का कैनाल रोड पूरी तरह जाम हो गया, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया, इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

Sasaram News: खुले में ठंडी रात बिताने को मजबूर

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से अपना अवैध निर्माण हटाने के लिए कोई मोहलत नहीं दी गई। अगर उन्हें कुछ वक्त दिया जाता तो रहने के लिए कोई व्यवस्था हो जाती, लेकिन प्रशासन ने अचानक आकर घर तोड़ दिया, जिससे काफी सामानों का भी नुकसान हुआ है। वहीं घर टूटने के कारण हम लोग ठंड के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।

10 से 15 घरों पर चला बुलडोजर

बता दें कि डेहरी ऑन सोन में प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और दर्जनों की संख्या में अवैध निर्माण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया। अभियान के दौरान सड़कों के किनारे बनाए गए अस्थाई ढांचे, गुमटी, चबूतरे आदि को तोड़ दिया गया था, जिसको लेकर आज लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया।

Report By: दिवाकर तिवारी

ये भी पढ़े… ‘महिला और विवाद…’ कब-कब सवालों के घेरे में घिरे नीतीश कुमार?

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल