ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, जागरण और कुआँ पूजन के साथ किया गया नामकरण

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, जागरण और कुआँ पूजन के साथ किया गया नामकरण

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा। नोएडा के रबूपुरा में जागरण, पूजा और कुआं पूजन के साथ नामकरण संस्कार धूमधाम और खुशी के साथ मनाया गया, परिवार और मोहल्ले में उत्सव रहा।
सीमा हैदर का बेटा भारत

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा। गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर में बेटे का नामकरण संस्कार हुआ। नामकरण से पहले उन्होंने जागरण कराया और फिर कुँआ पूजन किया। मोहल्ले की महिलाएं डीजे की धुन पर नाच-गाकर पूजा में शामिल हुईं। घर में भी संगीत समारोह का आयोजन हुआ।

पूजा के बाद सीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बेटा होने पर हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार बहुत खास होता है। उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा कुआँ पूजन है, पहले बेटी मीरा के जन्म पर किया गया था। सीमा ने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म बहुत सुंदर लगता है और वे हिंदू होने पर गर्व महसूस करती हैं।

सीमा ने क्रिकेट के बारे में भी कहा कि वह भारत का मैच देखते हुए भगवान से प्रार्थना करती हैं कि भारत ही जीते। उन्हें भारत और यहां के लोग बहुत अच्छे लगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं क्योंकि रबूपुरा में हर जाति के लोग उनका सम्मान करते हैं और उन्हें परिवार की तरह मानते हैं।

Seema Haider: सीमा हैदर का बेटा भारत
सीमा हैदर का बेटा भारत

Seema Haider: नामकरण संस्कार और परिवार की जानकारी

गुरुवार को सीमा के छठवें बच्चे का नामकरण हुआ। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। सीमा के पाकिस्तानी पूर्व पति से चार और बच्चे हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से उनके दो बच्चे हैं। सीमा चार साल पहले पाकिस्तान छोड़कर सचिन के पास आ गई थीं।

नामकरण के दौरान पंडित जी ने ‘भ’ अक्षर से नाम सुझाया, और इसी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा। सीमा ने कहा कि पाकिस्तान छोड़कर भारत आकर उन्हें बहुत खुशी हुई और वे कभी पछतावा महसूस नहीं करतीं।

सीमा 2023 से सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। दोनों की कहानी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही है। उनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

सीमा हैदर का बेटा भारत
सीमा हैदर का बेटा भारत

पाकिस्तान से भारत तक की यात्रा और पबजी से मुलाकात

सीमा और उनके पहले पति गुलाम हैदर की शादी 2014 में पाकिस्तान में हुई थी। 2019 में गुलाम दुबई चले गए और सीमा अपने चार बच्चों के साथ कराची में रह गईं। इसी दौरान पबजी खेलते हुए उन्होंने नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन से ऑनलाइन मुलाकात की।

10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की पहली आमने-सामने मुलाकात हुई। वहां उन्होंने एक मंदिर में शादी और धर्म परिवर्तन का दावा किया। इसके बाद सीमा पाकिस्तान गईं और सचिन नोएडा आ गए।13 मई 2023 को सीमा पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं, फिर बस पकड़कर नोएडा के रबूपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन और सीमा ने बुलंदशहर में वकील से मिलकर सीमा की भारतीय पहचान बनाने के लिए आवेदन किया। पुलिस को उनके पाकिस्तानी होने की जानकारी दी गई।

सीमा हैदर का बेटा भारत
सीमा हैदर का बेटा भारत

Seema Haider: हिरासत और नागरिकता की कहानी

3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ से सचिन-सीमा को हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई को सचिन के पिता को गिरफ्तार किया गया। 8 जुलाई को सभी को कोर्ट से जमानत मिली।17 और 18 जुलाई को एटीएस ने पूछताछ की। 21 जुलाई को शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। उसी दिन सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से याचिका लगाई। 23 जुलाई को पूछताछ के दौरान अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

30 जुलाई 2023 को सीमा ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इसके बाद 2 अगस्त 2023 को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म ‘कराची टु नोएडा’ बनाने की घोषणा की। हालांकि, अब तक फिल्म पूरी नहीं हुई।

ये भी पढ़े: उज्जैन से काशी पहुंचेगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे अर्पित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल