Home » अंतर्राष्ट्रीय » Sewa International: टेक्सास बाढ़ के कहर में उम्मीद की रोशनी, सेवा इंटरनेशनल को मिला सम्मान

Sewa International: टेक्सास बाढ़ के कहर में उम्मीद की रोशनी, सेवा इंटरनेशनल को मिला सम्मान

टेक्सास बाढ़ राहत में अहम योगदान पर सम्मान
Spread the love

Sewa International: टेक्सास के केर्विल शहर ने चार जुलाई को आई भीषण अचानक बाढ़ के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए सेवा इंटरनेशनल और उसकी साझेदार भारतीय-अमेरिकी संस्थाओं को सम्मानित किया है। एक बयान के अनुसार, इन संगठनों ने आपात स्थिति से निपटने और लंबे समय तक चलने वाले राहत कार्यों में नेतृत्व और सेवा का उदाहरण पेश किया।

आपदा के समय नेतृत्व और सेवा का उदाहरण

9 दिसंबर को केर्विल शहर प्रशासन, केर्विल आर्थिक विकास निगम और केर्विल टुगेदर रिकवरी ग्रुप की ओर से यह सम्मान दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस साल शहर पर आए सबसे कठिन संकटों में से एक के दौरान सेवा इंटरनेशनल ने व्यवस्थाओं को संभालने और स्थिर करने में बड़ी मदद की।

केर्विल के मेयर जो हेरिंग ने कहा कि यह केवल आपात सेवा नहीं थी, बल्कि सेवा का एक भाव था। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की सेवा है और सेवा इंटरनेशनल ने हर दिन इसी भावना को जिया। उनके स्वयंसेवकों ने उस समय उम्मीद, व्यवस्था और मानवीय संवेदना दी, जब शहर को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

Sewa International: टेक्सास बाढ़ राहत में अहम योगदान पर सम्मान
टेक्सास बाढ़ राहत में अहम योगदान पर सम्मान

Sewa International: पीली टी-शर्ट में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका

शहर के अधिकारियों ने आपात स्थल पर सेवा के स्वयंसेवकों की सक्रिय मौजूदगी को याद किया। एक अधिकारी ने कहा कि पीली टी-शर्ट पहने स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को नजरअंदाज करना नामुमकिन था। ये स्वयंसेवक यातायात संभालने, सामान की व्यवस्था करने और टिवी एंटलर स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के समन्वय में जुटे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि जब प्रशासन काम के बोझ से दबा हुआ था और हालात संभालना मुश्किल लग रहा था, तब सेवा इंटरनेशनल ने आगे बढ़कर व्यवस्था, करुणा और निरंतर समर्पण के साथ हालात को संभाला, जिससे बड़ा फर्क पड़ा। सेवा इंटरनेशनल की साझेदार संस्था इंडो-अमेरिकन चैरिटी फाउंडेशन ने बाढ़ राहत के लिए 50,000 डॉलर की सहायता राशि भी दी। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका सिद्धांत सरल है,”हम यहीं रहते हैं और यहीं के लिए योगदान देते हैं।”

राहत कार्यों के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान

इस सहयोग की भावना को रेखांकित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज राणा ने कहा कि एकजुटता ही उनकी ताकत थी। सेवा इंटरनेशनल के साथ मिलकर संसाधनों को साझा किया गया और तेजी से असरदार मदद पहुंचाई गई। सेवा इंटरनेशनल अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था है जो देशभर में आपदा राहत, शिक्षा और विकास से जुड़े कार्य करती है। हाल के वर्षों में भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक संगठन अमेरिका में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़े…  कोलाना के अमित भारद्वाज और सचिन चौधरी का IES में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments