Home » लाइफस्टाइल » Skin Care For Winter: ठंड में एलोवेरा से पाएं ग्लोइंग स्किन

Skin Care For Winter: ठंड में एलोवेरा से पाएं ग्लोइंग स्किन

Skin Care For Winter: एलोवेरा फेस मास्क से पाएं मुलायम और ग्लोइंग स्किन

Skin Care for Winter: ठंड के दिनों में हम स्किन से जुड़े अलग तरह ही परेशानियों का सामना करते हैं। खासकर, ठंडी हवाएं हमारे त्वचा का नैचुरल मॉइस्चर छीन लेती है, जिससे ड्राइनेस की दिक्कत बहुत आम हो जाती है। स्किन के रूखेपन के कारण हमारी स्किन बेजान भी लगती है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे चमत्कारी और असरदार मास्क के बारे में बताने वाले है जो न केवल आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर करने मैंनड करेंगे बल्कि इसके उपयोग से स्किन ग्लोइंग, मुलायम और हेल्दी नजर आएगी।

Winter Skin Care: एलोवेरा फेस मास्क से पाएं मुलायम और ग्लोइंग स्किन
Winter Skin Care: एलोवेरा फेस मास्क से पाएं मुलायम और ग्लोइंग स्किन

Skin Care for Winter: ठंड में एलोवेरा से पाएं ग्लोइंग स्किन

इन सभी परेशानियों में एलोवेरा आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जर्नल ऑफ एनवायरमेंटल साइंस एंड हेल्थ के मुताबिक एलोवेरा जेल में स्किन सूदिंग प्रॉपर्टीज़ मौजूद होती है। एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाने से इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, सी, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे गुण आपकी त्वचा को मिलते है। इसके अलावा अमीनो एसिड, पॉलीसेकेराइड और फाइटोस्टेरॉल त्वचा की नमी को बरकरार रखते है, जिससे स्किन का रूखापन कम होने लगता है। चलिए जानते हैं स्किन ड्राईनेस को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल से बनने वाले 4 मास्क, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते है।

ग्लोइंग फेस मास्क

1. ग्रीन टी और एलोवेरा जेल मास्क

रिसर्च गेट के मुताबिक ग्रीन टी में मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज़ पाई जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस जैसे कैटेचिन होता है, इससे इससेत्वचा कोहाइड्रेशन प्राप्त होता है और स्किन ड्राईनेस, एजिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए ग्रीन टी को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाए।

2. एलोवेरा जेल और खीरे के रस 

सलाद के तौर पर खाए जाने वाले खीरे को स्किन पर लगाना भी बहुत फाड़ेमंद होता है। इसके रस में विटामिन सी, फॉलिक एसिड और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़ पाई जाती हैं। इससे स्किन टैक्सचर हेल्दी रहता है। खीरे के रस को एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को रूखेपन, रैशेज और स्किन इरिटेशन से बचाया जा सकता है।

3. नीम की पत्तियां, शहद और एलोवेरा जेल

सदियों से स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए नीम की पत्तियों का उपयोग होता चला आ रहा है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ पाई जाती हैं। इससे बनने वाले मास्क को स्किन पर लगाने से रूखेपन और एक्ने की परेशानी भी ठीक होने लगती है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा में रहता है जिसे एलोवेरा जेल के साथ मिलकर त्वचा पर लगाने से स्किन की स्मूदनेस बढ़ जाती है।

4.एलोवेरा जेल में दही मिलाएं

हर घर ने पाया जाने वाले दही ने प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में रहता है। इसमें लेक्टि एसिड होता है, जो स्किन में प्राकृतिक फैट्स देता हैं। अगर आप अपनी स्किन में हेल्दी बैक्टीरिया, ऑयल और नमी देना चाहते है तो एलोवेरा और दही को मिलकर पेस्ट बनाए और इसे अपनी स्किन पर लगाए।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शिक्षात्मक उद्देश्यों के लिए है। इसमें बताए गए घरेलू नुस्खे, स्किन केयर टिप्स और उपाय किसी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं हैं। प्रत्येक व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी नए उत्पाद या घरेलू उपचार को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करें या त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से परामर्श लें। लेख में बताए गए नुस्खों के परिणाम व्यक्ति विशेष के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। वेबसाइट या लेखक किसी भी प्रकार की एलर्जी, रिएक्शन या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Read More: Weight Loss Tips: घरेलू ड्रिंक से घटेगा मोटापा, मेटाबॉलिज्म होगा सुपरफास्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments