ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » थककर चूर होने के बाद भी नहीं आती नींद? जानिए इस समस्या को दूर करने के आयुर्वेदिक तरीके

थककर चूर होने के बाद भी नहीं आती नींद? जानिए इस समस्या को दूर करने के आयुर्वेदिक तरीके

अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण

Sleep Tips: दिनभर काम करने और शरीर में थकान होने के बाद भी रात को नींद न आना या फिर बार-बार नींद खुल जाना और सुबह उठते ही चिड़चिड़ापन, ये सभी लक्षण निद्रा विकार के होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यदि आप इनसे निजात पाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान उपाय अपने जीवनशैली में अपनाने होंगे। आज के समय में निद्रा विकार से ज्यादातर लोग परेशान हैं। आयुर्वेद की माने तो अनिद्रा के कई कारण होते है जैसे बढ़ा हुआ वात दोष, कमजोर पाचन अग्नि अथवा मानसिक तनाव होता है। वहीं साइंस कहता है कि मोबाइल की नीली रोशनी, अनियमित दिनचर्या और तनाव मिलकर मेलाटोनिन हॉर्मोन को कम कर देते हैं, जो अनिद्रा का कारण बन जाते हैं।

Sleep Tips: अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण
अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण

Sleep Tips: सोने से पहले मन को शांत करने के तरीके

Sleep Tips: आयुर्वेद की माने तो सोने से पूर्व अगर आ[ ये छोटे-छोटे काम करने से गहरी और सुकून भरी नींद ली जा सकती है। ये सभी उपाय आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों से प्रमाणित करते हैं। अच्छी नींद के लिए सबसे पहले सोने से 1 घंटे पहले मन को पूरी तरह शांत कर लें। इसके लिए आप फोन, टीवी, लैपटॉप को बंद करके रख दें। इसके बाद 4 से 5 मिनट के लिए गहरी और धीमी सांस लें। अगर अपने मन में किसी चीज को लेकर चिंताएं घूम रही हैं तो सभी चिंताओं को एक कागज पर लिखे और उसे साइड कर दें। ऐसा करने से आपका मन हल्का होता है और नींद जल्दी आती है।

अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण
अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण

गर्म पेय जो तनाव कम कर नींद बढ़ाते हैं

Sleep Tips:  पैरों की हल्की मालिश या गुनगुना पानी पीएं। रात को सोने से पहले देसी घी, तिल के तेल या नारियल तेल से पैरों के तलुओं की 5-7 मिनट मालिश करें। इससे नसें शांत होती हैं। अगर मालिश नहीं करना चाहते हैं तो सिर्फ एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लें। यह पाचन को शांत कर शरीर को रिलैक्स मोड में लाता है।

Sleep Tips: अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण
अनिद्रा बढ़ने के मुख्य कारण

रात में सोने से पहले कुछ गर्म पेय लेना फायदेमंद होता है। सोने से 30-40 मिनट पहले हल्का गर्म हल्दी वाला दूध, अश्वगंधा या ब्राह्मी वाला दूध, तुलसी-अदरक की हर्बल टी। यह पेय तनाव कम करते हैं और शरीर को गहरी नींद के लिए तैयार करते हैं।

बेडरूम में रोशनी और तापमान का सही संतुलन

Sleep Tips: इसके अलावा आप अपने कमरे में हल्की रोशनी रखें और प्रयास करें कि कमरे का तापमान मौसम के हिसाब से नियंत्रित रहे। साथ ही सोने से पूर्व लैवेंडर अथवा चंदन की हल्की खुशबू का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन उपायों को अपनाते है तो इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। सुबह जब नींद खुलने पर ताजगी और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

Disclaimer: ये लेख आप तक सामान्य जानकारी देने के उदेश्य से साझा किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विशेषज्ञों की राय अवश्य लें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल