ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » रसोई का मसाला या आयुर्वेदिक औषधि? सोंठ के चमत्कारी फायदे

रसोई का मसाला या आयुर्वेदिक औषधि? सोंठ के चमत्कारी फायदे

सोंठ अदरक का सूखा रूप है और आयुर्वेद में इसका उपयोग पाचन, दर्द और श्वसन संबंधी समस्याओं में किया जाता है। इसके लाभों के साथ सावधानियां जानना भी आवश्यक है।
रसोई की औषधि सोंठ

Sonth Health Benefits: हमारे घर की रसोई सिर्फ भोजन बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह सेहत से जुड़ी कई प्राकृतिक औषधियों का खजाना भी होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले मसाले शरीर के लिए दवा की तरह काम करते हैं।

सोंठ में छुपे आयुर्वेदिक रहस्य

इन्हीं मसालों में से एक है सोंठ, जिसका उपयोग पुराने समय से चाय, मिठाइयों और खास तौर पर लड्डुओं में किया जाता रहा है। देखने में साधारण लगने वाली सोंठ असल में एक शक्तिशाली औषधि है। आयुर्वेद में सोंठ का इस्तेमाल लंबे समय से कई बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है।

Sonth Health Benefits: रसोई की औषधि सोंठ
रसोई की औषधि सोंठ

सोंठ दरअसल अदरक का सूखा रूप होती है, जिसे अच्छी तरह सुखाकर पीस लिया जाता है। आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘चरक संहिता’ में सोंठ के अनेक स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार सोंठ पाचन अग्नि को संतुलित करती है, पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है, शरीर को अंदर से गर्म रखती है, कब्ज की समस्या में राहत देती है और कफ व वात दोष को संतुलन में रखने में मदद करती है। हालांकि, इसका सही तरीके और मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है।

Sonth Health Benefits: पाचन शक्ति बढ़ाने में सोंठ की भूमिका

सोंठ में जिंजरोल और शोगोल जैसे प्रभावशाली तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों का उपयोग पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ जोड़ों के दर्द, गठिया और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी किया जाता है। बसंत ऋतु या सर्दी के खत्म होने के समय सोंठ का सेवन सीमित मात्रा में करना लाभदायक माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है और सर्दी-बुखार जैसी परेशानियां बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक को प्रभावित करती हैं। जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए भी सोंठ फायदेमंद होती है, क्योंकि यह भूख बढ़ाने में मदद करती है। रोज़ाना सोंठ का सेवन पेट के भारीपन को कम करता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे समय पर भूख लगती है।

Sonth Health Benefits: रसोई की औषधि सोंठ
रसोई की औषधि सोंठ

सर्दी खांसी में सोंठ का असर

इसके अलावा, सोंठ जोड़ों के दर्द और गठिया में भी राहत पहुंचाती है। इसमें मौजूद सूजन-रोधी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में दर्द निवारक की तरह काम करती है। सर्दी के खत्म होते समय अक्सर खांसी, जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सोंठ फेफड़ों में जमा कफ को ढीला करती है और सांस की नलियों को साफ करने में मदद करती है।

रसोई की औषधि सोंठ
रसोई की औषधि सोंठ

सोंठ सेवन से जुड़ी जरूरी सावधानियां

हालांकि, सोंठ सभी के लिए लाभकारी नहीं होती। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में जलन हो सकती है। पाइल्स और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को भी सोंठ खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को सोंठ का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे समय से पहले प्रसव का खतरा बढ़ सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल