Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का दमदार प्रदर्शन, सीएसके को 10 रन से हराया

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का दमदार प्रदर्शन, सीएसके को 10 रन से हराया

एसआरएच बनाम सीएसके

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। यह इस सीजन में एसआरएच की तीसरी जीत रही।

SRH vs CSK: एसआरएच बनाम सीएसके
एसआरएच बनाम सीएसके

एसआरएच की मजबूत शुरुआत, बना बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की।ट्रेविस हेड 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में 22 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

SRH vs CSK: क्लासेन की धमाकेदार पारी

ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने टीम की पारी संभाली और 39 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

अनिकेत वर्मा सिर्फ 2 रन बना सके। नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 रन और सलिल अरोड़ा ने 13 रन का योगदान दिया। लिविंगस्टन 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवांग कुमार ने 12 रन बनाए।

एसआरएच बनाम सीएसके
एसआरएच बनाम सीएसके

सीएसके की गेंदबाजी का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए।195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने 51 रन की अहम साझेदारी की। ऋतुराज 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आयुष ने 30 रन की तेज पारी खेली।

एसआरएच बनाम सीएसके
एसआरएच बनाम सीएसके

मध्यक्रम लड़खड़ाया, एसआरएच की मजबूत गेंदबाजी

मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रन बनाए, लेकिन सरफराज खान 25 रन बनाकर आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस बिना रन बनाए पवेलियन लौटे।शिवम दुबे ने 21 रन बनाए लेकिन क्लीन बोल्ड हो गए। जेमी ओवरटन ने 16 रन और अंशुल कंबोज ने नाबाद 13 रन बनाए।

एसआरएच की ओर से ईशान मलिंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 3 विकेट लिए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट चटकाए। शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

सीएसके को सीजन में चौथी हार

इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन के 6 मैचों में से 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के बल्लारी में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो जवान घायल