Home » लाइफस्टाइल » ज्यादा मीठा खा रहे हैं? हो सकता है कम उम्र में ही चेहरे पर आ जाएं झुर्रियां और दाग

ज्यादा मीठा खा रहे हैं? हो सकता है कम उम्र में ही चेहरे पर आ जाएं झुर्रियां और दाग

मीठा खाने से चेहरे की चमक हो सकती है कम

Sugar Skin Effects: स्किन का ग्लो सिर्फ महंगे फेसवॉश और सीरम से नहीं आता, आपकी प्लेट में क्या है, इसका भी उतना ही असर पड़ता है। डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि डल और बेजान स्किन के पीछे की एक बड़ी वजह आपकी डाइट है। खासकर रोजाना ज्यादा चीनी खाना चेहरे की चमक छीन लेता है और स्किन को समय से पहले बूढ़ा कर देता है।मीठा खाने में तो अच्छा लगता है, लेकिन स्किन के लिए ये धीमा जहर बन सकता है। चाय-कॉफी से लेकर मिठाई और पैकेज्ड फूड तक, हर चीज में छिपी चीनी हमारे चेहरे पर साफ नजर आती है।

ज्यादा चीनी खाने से स्किन को क्या नुकसान होता है?

जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं, तो ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है। इससे शरीर में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पिंपल और एक्ने की समस्या शुरू हो जाती है। चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा होता है, इसलिए शरीर में सूजन बढ़ती है और स्किन इरिटेटेड लगने लगती है। सबसे बड़ा नुकसान ये है कि ज्यादा शुगर की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। इससे स्किन में मौजूद कोलेजन टूटने लगता है। कोलेजन कम होते ही स्किन लूज होने लगती है और कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं।

चेहरे पर ये निशान दे रहे हैं चीनी ज्यादा खाने का संकेत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप बहुत मीठा खाते हैं, तो गाल और माथे पर हल्की झुर्रियां दिख सकती हैं। चिन और जॉलाइन के पास की स्किन ढीली पड़ने लगती है। चेहरे पर रेडनेस, एक्ने और बड़े-बड़े पोर्स भी चीनी का असर हो सकते हैं।

ग्लो वापस लाने के लिए क्या करें?

स्किन को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहले चीनी का सेवन कम करें। अगर मीठा खाने का मन है, तो नेचुरल शुगर जैसे शहद, गुड़ या फल खाएं। आर्टिफिशियल स्वीटनर भी एक विकल्प हो सकता है। इसके साथ हेल्दी डाइट लें, जिसमें प्रोटीन, हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट हों। दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि टॉक्सिन बाहर निकलें और स्किन हाइड्रेटेड रहे।कुल मिलाकर, स्किन को ग्लोइंग रखना है, तो बाहर से प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अंदर से भी देखभाल जरूरी है। कम चीनी, ज्यादा पानी और हेल्दी खाना ही आपकी स्किन को जवां और चमकदार रख सकता है।