Home » राष्ट्रीय » सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

Supreme Court

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च वापस लेने का ऐलान किया। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन और सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार के आदेश को देखते हुए मार्च नहीं निकालने का फैसला लिया गया है। सुनवाई के दौरान CJP नेता सौरव दास ने अदालत को पार्टी के निर्णय की जानकारी दी।

पहले 5 सितंबर को मार्च का किया था ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने इससे पहले 5 सितंबर को मार्च निकालने की घोषणा की थी। पार्टी का कहना था कि युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के सरकार के आश्वासन को लेकर आशंकाएं बनी हुई थीं। इसी के चलते विरोध मार्च का ऐलान किया गया था। हालांकि, मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान स्थिति बदल गई और पार्टी ने अपना प्रस्तावित कार्यक्रम वापस लेने की घोषणा कर दी।

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बदला रुख

सुनवाई के दौरान CJP नेता सौरव दास ने कहा कि सरकार से मिले भरोसे, अदालत की न्यायिक गरिमा और मंगलवार को पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए मार्च वापस लेना उचित समझा गया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया। इसके बाद पार्टी ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए मार्च वापस लेने का फैसला किया।

सॉलिसिटर जनरल ने भी रखी सरकार की बात

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को आशंका थी कि सरकार युवाओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने का अपना वादा पूरा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया होनी चाहिए। CJI ने दोनों पक्षों से अच्छी भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। इसके बाद CJP ने 5 सितंबर के मार्च का आह्वान वापस ले लिया। फिलहाल यह मार्च नहीं होगा।

ये भी पढ़ें…टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल जैवलिन की खरीद में भारत को 16 साल क्यों लगे? जानिए सेना के लिए यह कितनी महत्वपूर्ण