ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » भारत की जीत पर भावुक पाकिस्तानी फैन बोला– ‘फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता’

भारत की जीत पर भावुक पाकिस्तानी फैन बोला– ‘फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता’

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत द्वारा पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौजूद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग नजर आईं। जहां भारतीय समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं कई पाकिस्तानी प्रशंसक निराश और भावुक हो गए।

हार से टूटे पाकिस्तानी फैन का दर्द

मैच के बाद एक पाकिस्तानी फैन रो पड़ा और कहा,“मैच बहुत निराशाजनक रहा। दुबई में एशिया कप के दौरान भी हम तीनों मैच हार गए थे और यहां भी वही हाल है। कम से कम पाकिस्तान को मुकाबला तो करना चाहिए था। अगर फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता। तकलीफ हो रही है, लेकिन जीत या हार के बावजूद मुझे अपनी टीम से प्यार है। हर बार बड़ी उम्मीद लेकर आता हूं और निराशा ही मिलती है।”

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम की जमकर तारीफ

वहीं एक अन्य दर्शक ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “भारत ने शानदार खेल दिखाया। सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। मुझे लगता है कि इस बार वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा।”

भारतीय फैंस में दिखा जबरदस्त जोश

एक भारतीय फैन ने खुशी जताते हुए कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं। टीम इंडिया यह मैच किसी भी हालत में जीतने वाली थी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि भारत शानदार जीत दर्ज करेगा।”एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि मुकाबला एकतरफा होगा और भारत आसानी से जीत दर्ज करेगा।

T20 World Cup 2026: भारत की बड़ी जीत, सुपर-8 में एंट्री

दरअसल, भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

T20 World Cup 2026: जीत के बाद ईशान किशन का बयान

मैच के बाद ईशान किशन ने कहा,“भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा खास होता है। यह जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी और हम इसी मोमेंटम को आगे बनाए रखना चाहेंगे।”

ये भी पढ़े… वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता के बीच सपाट शुरुआत, फार्मा सेक्टर बना सहारा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल