Home » स्पोर्ट्स » टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया और ओमान आमने-सामने आज, क्या होगा एक और बड़ा उलटफेर?

टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया और ओमान आमने-सामने आज, क्या होगा एक और बड़ा उलटफेर?

सम्मान की आखिरी टक्कर

Australia vs Oman Match: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेंगी।

अहमियत कम, सम्मान की जंग

हालांकि यह मैच अंक तालिका के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि दोनों ही टीमें सुपर-8 में जगह नहीं बना सकीं। इस मुकाबले के बाद दोनों का विश्व कप सफर खत्म हो जाएगा। फिर भी यह मैच सम्मान की दृष्टि से बेहद अहम है। खासकर ऑस्ट्रेलिया के लिए, जिसे इस टूर्नामेंट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन उम्मीदों के विपरीत उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।

Australia vs Oman Match: सम्मान की आखिरी टक्कर
सम्मान की आखिरी टक्कर

Australia vs Oman Match: ओमान की नजर बड़े उलटफेर पर

दूसरी ओर ओमान की टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में हार का सामना किया है। इसके बावजूद टीम का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया इस समय अच्छी फॉर्म में नहीं है और उनकी टीम के माहौल में निराशा है। ऐसे में यह ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही मौका हो सकता है। अगर ओमान यह मैच जीत लेता है, तो टूर्नामेंट में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। हाल ही में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर चौंकाया था।

पल्लेकेले की पिच पर फिरकी का असर

यह मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच की बात करें तो यहां की विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिल सकता है। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बीच के ओवरों में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। अगर कोई बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में टिककर खेल लेता है, तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। इस मैदान पर 170 से अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है।

सम्मान की आखिरी टक्कर
सम्मान की आखिरी टक्कर

संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू कुहनेमन, स्टीवन स्मिथ।

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली।

ये भी पढ़े: अभिषेक शर्मा की 0-0-0 की हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप में बना अनचाहा नया रिकॉर्ड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments