ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: कैंडी में आंधी-तूफान की चेतावनी, इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर रद्द होने का खतरा

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: कैंडी में आंधी-तूफान की चेतावनी, इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर रद्द होने का खतरा

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में मौसम सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के बाद अब इंग्लैंड-श्रीलंका मुकाबले पर भी बारिश का साया है, जिससे प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है।
सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का संकट

T20 World Cup 2026:  टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत से पहले दर्शकों को जबरदस्त मुकाबलों की उम्मीद थी। लेकिन मौसम ने उत्साह पर पानी फेर दिया है। शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला सुपर-8 मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। अब कैंडी में रविवार को होने वाले श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का संकट
सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का संकट

आंधी-बारिश से मैच पर संकट

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में दोपहर 3 बजे शुरू होना है। मौसम विभाग ने यहां आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में डर है कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की तरह यह मुकाबला भी बिना नतीजे के खत्म हो सकता है। अगर बारिश के बीच मैच शुरू भी होता है, तो ओवर कम किए जा सकते हैं।

पल्लेकेले में इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का एक ग्रुप स्टेज मैच भी बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था। इससे साफ है कि इस मैदान पर मौसम बड़ी भूमिका निभा रहा है।

T20 World Cup 2026: सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का संकट
सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का संकट

T20 World Cup 2026: हेड टू हेड में इंग्लैंड आगे

अगर पिच की बात करें तो पल्लेकेले की विकेट शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में रन बनाना आसान रहता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 से 170 रन के बीच रहता है। हालांकि हाल के कुछ मुकाबलों में टीमों ने 200 से ज्यादा रन भी बनाए हैं।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 4 बार जीत मिली है। आंकड़ों के हिसाब से इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की टीम में हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग और ल्यूक वुड शामिल हैं।

वहीं श्रीलंका की टीम में कुसाल मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा, पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महेश थीकशाना और दुनिथ वेल्लालेज शामिल हैं।

अब सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं। देखना होगा कि मैच पूरा हो पाता है या फिर बारिश एक बार फिर खेल बिगाड़ देती है।

ये भी पढ़े: अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक से शादी, पीएम और क्रिकेट सितारे होंगे शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल