ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » टी20 विश्व कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें भारत और विदेशी टीमों के सभी मुकाबले और समय

टी20 विश्व कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें भारत और विदेशी टीमों के सभी मुकाबले और समय

टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण शुरू हो चुका है। इसमें भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी आठ टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान इस बार सुपर-8 में जगह नहीं बना पाए। सुपर-8 मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो चुका है और सभी टीमें अपने दमखम का प्रदर्शन दिखाएंगी। फैंस को रोमांचक मैच और जबरदस्त क्रिकेट का अनुभव मिलेगा।
सुपर-8 में आठ टीमों का संघर्ष

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसमें कुल आठ टीमें शामिल हैं: भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान। इस बार ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह नहीं बना पाया, जबकि पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। आईसीसी ने सुपर-8 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में आठ टीमों का संघर्ष
सुपर-8 में आठ टीमों का संघर्ष

ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के मुकाबले

सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है:

  • ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज

  • ग्रुप 2: श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

T20 World Cup 2026: सुपर-8 मुकाबलों का शेड्यूल

  • 21 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

  • 22 फरवरी: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड – पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंडी, शाम 3 बजे

  • 22 फरवरी: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे

  • 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे

  • 24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी, शाम 7 बजे

  • 25 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

  • 26 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे

  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 7 बजे

  • 27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

  • 28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी, शाम 7 बजे

  • 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली, शाम 3 बजे

  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज – इडेन गार्डन, कोलकाता, शाम 7 बजे

सुपर-8 में आठ टीमों का संघर्ष
सुपर-8 में आठ टीमों का संघर्ष

सेमीफाइनल और फाइनल

  • पहला सेमीफाइनल – 4 मार्च

  • दूसरा सेमीफाइनल – 5 मार्च

  • फाइनल – 8 मार्च

सुपर-8 में इन मुकाबलों के जरिए हर टीम अपने दमखम का प्रदर्शन दिखाएगी और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़े…अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी की, लेकिन DSP भी उन्हें डक से नहीं बचा पाए!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल