ग्रीनलैंड एनेक्सेशन बिल: अमेरिका को मिल सकता है नया रणनीतिक अधिकार
अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन ने ‘ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट’ पेश किया है। इसका उद्देश्य ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करना और भविष्य में इसे आधिकारिक राज्य बनाना है। बिल का मकसद चीन और रूस के बढ़ते प्रभाव को रोकना और अमेरिका को आर्कटिक में रणनीतिक बढ़त दिलाना है। ग्रीनलैंड का आर्कटिक में स्थान, प्राकृतिक संसाधन और सैन्य महत्व इसे वैश्विक राजनीति के केंद्र में ला रहा है।