तीन राज्यों में लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 296 सीटों पर वोटिंग जारी, CM पिनाराई विजयन, मोहनलाल समेत कई नेताओं ने डाला वोट

असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान शुरू

असम, केरल और पुडुचेरी की 296 विधानसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। कई नेताओं और अभिनेता मोहनलाल ने वोट डालकर लोगों से मतदान की अपील की। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र जारी, समान नागरिक संहिता और 2 लाख नौकरियों का वादा

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र

असम चुनाव के बीच भाजपा ने 31 बिंदुओं वाला संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें समान नागरिक संहिता लागू करने, युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को आर्थिक सहायता बढ़ाने और असम को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने जैसे कई वादे किए गए हैं।