आयशा खान ने झेला ट्रोलिंग और रेप धमकियों का दर्द, बोलीं: “हर दिन मिलते हैं ऐसे मैसेज”
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने से चर्चा में आईं एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। आयशा ने अपने कॉलेज के दिनों का एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह 12वीं क्लास में थीं तब उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीड के लिए चुना गया था।