लापता मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से रचाई शादी, परिजनों ने बताया नाबालिग, अंतरधार्मिक विवाह से छतरपुर में हलचल
छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र की दो युवतियां बैंक जाने के बाद लापता हो गई थीं। पांच दिन बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही। दोनों ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं, परिवार ने उन्हें नाबालिग बताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और थाने में प्रदर्शन किया।