23 जनवरी को यूपी में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, लखनऊ में हुआ हवाई हमले का रिहर्सल
उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉकड्रिल के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, 23 जनवरी को शाम 6 बजे से दो मिनट तक हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।