Grok विवाद, अश्लील कंटेंट और डीपफेक को लेकर बढ़ी मुश्किलें
एलन मस्क के एआई चैटबॉट Grok पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में एआई के जरिए बनाए गए अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कड़ी कार्रवाई के बाद ग्रोक ने करीब 3,500 कंटेंट ब्लॉक किए हैं। Grok एआई के जरिए बनाए जा रहे आपत्तिजनक कंटेंट में महिलाओं और बच्चों की तस्वीरें भी शामिल हैं, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।