टैरिफ की धमकियों से डिजिटल दुनिया में दरार, अमेरिका पर निर्भरता घटाने की राह पर यूरोप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर टैरिफ को हथियार बनाकर दुनिया पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहे हैं। स्वीडन के राइज रिसर्च इंस्टीट्यूट की सीनियर रिसर्चर और लुंड यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर जोहान लिनाकर का मानना है कि यूरोप की सालों की लापरवाही अब भारी पड़ रही है।