यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव, कौन संभालेगा प्रदेश अध्यक्ष की कमान?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी में है। पार्टी के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दाखिल किए जाएंगे। पंकज चौधरी की संपत्ति भी चर्चा का विषय रही है। उनके चुनाव हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये से अधिक है।