उत्तराखंड को मिली 100 नई बसों की सौगात, पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को राहत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय से 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धामी ने बताया कि निगम की बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, ई-टिकटिंग, फ्लीट मॉनिटरिंग और समयबद्ध रखरखाव जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।