सूरत में कातिल मांझे का कहर, फ्लाईओवर से गिरा परिवार

सूरत में मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पतंगबाजी के दौरान उड़ रहे कातिल मांझे की चपेट में आने से एक चलती मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और पूरा परिवार 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर कातिल मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो गए हैं।