पश्चिम एशिया और खाड़ी हालात पर भारत सरकार की नई जानकारी, विदेश मंत्रालय ने दिया ताज़ा अपडेट

खाड़ी संकट में 52 हजार भारतीय लौटे

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बने हालात के बीच भारत सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुए 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52 हजार से अधिक भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। इसके लिए विशेष उड़ानें चलाई गईं और दूतावासों की 24×7 हेल्पलाइन तथा विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया।

ईरान में हालात बिगड़े, तेहरान में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए विमान तैयार

ईरान में बढ़ती हिंसा और तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। तेहरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए विमान तैयार रखा गया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे ईरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी अपडेट्स नियमित रूप से चेक करते रहें।