नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ, दमोह के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के नोहटा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर “नोहलेश्वर महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कृषि यंत्रों और उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि से ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से दमोह को सिंचाई का लाभ मिलेगा।