पनामा नहर पर चीन को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंदरगाह संचालन की छूट को बताया असंवैधानिक
पनामा की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार देर रात एक अहम फैसला सुनाते हुए हांगकांग की कंपनी CK Hutchison Holdings की सहायक कंपनी को पनामा नहर के दोनों सिरों पर बंदरगाह संचालन की दी गई छूट को असंवैधानिक करार दिया है। गौरतलब है कि CK Hutchison ने पिछले साल पनामाई बंदरगाहों सहित दुनिया भर के कुछ बंदरगाहों में अपनी हिस्सेदारी एक अंतरराष्ट्रीय कंसोर्टियम को बेचने की घोषणा की थी।