एवरेस्ट की सफाई के लिए नेपाल का बड़ा कदम, 5 साल का ‘क्लीनिंग एक्शन प्लान’ लागू
दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट समेत हिमालयी पर्वतों पर लगातार बढ़ते कचरे को लेकर नेपाल सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है। नेपाली सेना अब तक अलग-अलग अभियानों में 1,19,056 किलो कचरा, 12 मानव शव और 4 अन्य मानव अवशेष निकाल चुकी है। अकेले 2019 में ही सेना ने 10.8 टन कचरा एवरेस्ट से हटाया था।