भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला आधिकारिक गुजरात दौरा, तीन दिनों तक मंथन और संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और गांधीनगर में संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे, कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे। वे उद्योगपतियों, युवाओं और स्टार्टअप संस्थापकों से मुलाकात करेंगे, साबरमती तट का दौरा करेंगे और भद्रकाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही वे मन की बात के सार्वजनिक श्रवण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।