भारत को मिला पहला “Port of Refuge”, समुद्री सुरक्षा में बड़ा कदम

भारत के समुद्री इतिहास में एक अहम कदम जुड़ गया है। Adani Ports and Special Economic Zone Limited (APSEZ) ने देश का पहला “Port of Refuge” शुरू करने का ऐलान किया है। भारत के पास करीब 11,000 किमी लंबी तटरेखा है, लेकिन अब तक Port of Refuge की औपचारिक व्यवस्था नहीं थी।