चाइल्ड स्टार से सड़कों तक, वायरल वीडियो में बदहाल दिखे टायलर चेज, फैंस हुए चिंतित

फिल्मों और टीवी की चमक-दमक जितनी आकर्षक होती है, उसके पीछे उतना ही गहरा दबाव भी छिपा होता है। हमेशा परफेक्ट दिखने, लाइमलाइट में बने रहने और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव कई कलाकारों के लिए मुश्किल बन जाता है। टायलर चेज की कहानी एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौतियां छिपी होती हैं।