झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष भयावह, 25 साल में 1400 से ज्यादा मौतें

झारखंड में हाथियों और इंसानों के बीच टकराव लगातार खतरनाक होता जा रहा है। साल 2000 से 2025 के बीच राज्य में हाथियों के हमलों में 1400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हमलों से झारखंड के कई इलाकों में डर का माहौल है। कई गांवों से सैकड़ों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।