ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » विदेशी दिलों को भा गई भारतीय परंपरा, आगरा में रचाई शादी

विदेशी दिलों को भा गई भारतीय परंपरा, आगरा में रचाई शादी

विदेशी दिलों को भा गई भारतीय परंपरा, आगरा में रचाई शादी

Taj Mahal: आगरा की मोहब्बत की फिज़ा ने एक अनोखी प्रेम कहानी को जन्म दिया है। ताजमहल देखने भारत आए फ्रांस के एक बुज़ुर्ग जोड़े ने भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर सबका दिल जीत लिया। यह विवाह न केवल प्रेम की मिसाल बना, बल्कि भारतीय संस्कारों की गहराई को भी दुनिया के सामने उजागर कर गया। फ्रांस निवासी 74 वर्षीय फिलिप और 68 वर्षीय सिल्विया 25 दिनों के भारत भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने देश की धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों को नज़दीक से देखा। आगरा में ताजमहल के दीदार के बाद दोनों इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भारतीय विधि-विधान से विवाह करने का निर्णय ले लिया।

Taj Mahal: 40 साल के साथ के बाद लिए सात फेरे

करीब चार दशकों तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाले इस जोड़े ने आगरा के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से संपन्न इस विवाह ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। फिलिप और सिल्विया ने बताया कि भारत में विवाह सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि आत्माओं का पवित्र बंधन है। मंत्र, संस्कार और परंपराएं उनके दिल को गहराई से छू गईं। उन्होंने भारतीय विवाह प्रणाली को दुनिया की सबसे पवित्र परंपरा बताया।

भारतीय संस्कृति से बदली सोच

इस यात्रा के दौरान दोनों ने महसूस किया कि भारत की संस्कृति केवल देखने की चीज़ नहीं, बल्कि जीने की प्रेरणा देती है। राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ यह विवाह उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण बन गया।

Taj Mahal: गाइड ने निभाई अहम भूमिका

इस भारत यात्रा का प्रबंध करने वाले टूर गाइड पंकज शर्मा ने बताया कि यह जोड़ा फ्रांस के एक प्रांत से है और पिछले 25 दिनों से भारत घूम रहा था। आगरा पहुंचने पर उन्होंने भारतीय रीति से विवाह करने की इच्छा जताई, जिसके बाद मंदिर में पारंपरिक ढंग से विवाह की व्यवस्था की गई।ताजनगरी आगरा में हुआ यह अनोखा विवाह न सिर्फ प्रेम की नई कहानी है, बल्कि भारतीय संस्कृति की महानता का जीवंत उदाहरण भी है, जिसने विदेशी दिलों को भी अपना बना लिया।

ये भी पढ़े….एक ही कमरे में मिले परिवार के 5 शव ऑडियो मैसेज, नींद की दवा और डिप्रेशन ने खोली खौफनाक वारदात की परतें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल